आने वाला नया साल आप सभी के लिए मंगलमय हो। नया साल 2024 आने में अब बस कुछ हीं दिन बाकी है। ऐसा कहा जाता है कि नए साल की शुरुआत किसी शुभ कार्य से होनी चाहिए, और ऐसे में अगर आप चाहते हैं की किसी धार्मिक स्थलों पर घूमना तो कर सकते हैं इन दिव्य दरबारों के दर्शन।
वाराणसी – गंगा नदी के किनारे स्थित पावन भूमि वाराणसी काफी पुराना शहर है। इसे काशी के नाम से भी जाना जाता है। भारत की ये कई पवित्र जगहों में से एक मानी जाती है। अगर आप किसी तीर्थस्थल पर अपने परिवार के साथ आना चाहते तो बाबा विश्वनाथ के दर्शन जरूर करें।
इसके अलावा यहां घूमने फिरने की कई और भी जगह हैं जैसे अस्सी घाट, गंगा आरती देखें, और भी बहुत कुछ है।
हरिद्वार – यह भी गंगा नदी के किनारे स्थित है और पवित्र स्थलों में से एक है। दूर दूर से लोग यहां की गंगा आरती देखने और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्राथना करने आते हैं।
ऋषिकेश – गंगा नदी किनारे स्तिथि ऋषिकेश बहुत ही सुन्दर और पावन जगहों में से एक है। नए साल की शुरुआत ऋषिकेश से की जाए तो बात ही क्या। इसके अलावा यहां से कुछ ही दूरी पर मां मनसा देवी और चंडी देवी का मंदिर भी स्तिथ है जिसकी काफी ज्यादा मान्यता है।
भोलेनाथ और माता रानी के दर्शन के अलावा आप यह कई जगहों पर घूम फिर सकते हैं, रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं, बंजी जंपिंग और कई गतिविधियों के साथ अपने नए साल को और भी खूबसूरत और यादगार बना सकते हैं।
उज्जैन, महाकाल मंदिर – शिव जी के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक महाकाल मंदिर है। यहां दूर दराज से कई श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं।
बिरला मंदिर – दिल्ली के तीर्थ स्थलों में से एक है बिरला मंदिर। काफी सुंदर और मोहक दृश्यों के साथ यहां की नक्काशियां आपको देखने के लिए मिलेगी। नए साल की शुरुआत आप यहां के दर्शन के साथ कर सकते हैं।
मथुरा, वृंदावन – आने वाले नए साल की शुरुआत आप भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि में श्री बांके बिहारी लाल के दर्शन के साथ कर सकते हैं। बड़ी संख्या में लोग यहां पर श्री कृष्ण के दर्शन मात्र के लिए आते हैं और उनके दिव्य दर्शन पाकर मंत्रमुग्ध होते हैं।
जगन्नाथ मंदिर – ओडिशा के पुरी शहर में स्तिथ जगन्नाथ मंदिर भगवान विष्णु का प्रसिद्ध मंदिर है। नए साल की शुरूआत आप यहां के दर्शन से भी कर सकते हैं।
नए साल की शुरुआत को बेहतर बनाने के लिए इनके दिव्य दर्शन कर भगवान के आशीर्वाद के साथ साल की शुरुआत करना बेहद ही मनमोहक अवसर है।।